BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड टीका केंद्र की संख्या बढ़ाने को लेकर हुआ विचार विमर्श

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in Uncategorized
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

Close-up medical syringe with a vaccine.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची के उपायुक्त   छवि रंजन ने जिला में कोविड-19 टीकाकरण और जांच की समीक्षा की.

बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त   अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था   लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू   उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर  समीरा एस, टेस्टिंग टीम के वरीय प्रभारी पदाधिकारी   आसिफ एकराम, अपर समाहर्त्ता   राजेश बरवार, सिविल सर्जन रांची   वीबी प्रसाद, डीआरसीएचओ एवं डब्ल्यूएचओ के कंसलटेंट डॉक्टर अनूप उपस्थित थे.

बैठक में रांची जिला में टीकाकरण केंद्र बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों के लिए चेक लिस्ट तैयार कर टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हित करने हेतु निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण केंद्र का चयन होने के बाद प्रशिक्षण की व्यवस्था करें.

विभिन्न पंचायत भवनों में टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि इन पंचायत भवनों में रोस्टर बनाकर मेडिकल टीम टीकाकरण के लिए जाएगी. उन्होंने इसके लिए रोस्टर बनाने का भी निर्देश दिया. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शुरू कराने को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया.

उपायुक्त ने विभिन्न पीएचसी और एसएचसी में टीकाकरण की व्यवस्था शुरू कराने को लेकर भी सिविल सर्जन को निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त   छवि रंजन ने जिला में हेल्थ केयर और फील्ड लेवल वर्कर्स के टीकाकरण की प्रगति की जानकारी पदाधिकारियों से ली. उन्होंने कहा कि जो भी छूटे फील्ड लेवल से उन्हें टीकाकरण के लिए कॉल कराएं.

उपायुक्त ने 45 साल से ज्यादा के शिक्षकों के टीकाकरण के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर उनका टीकाकरण कराने का निर्देश एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को दिया.

कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी आसिफ एकराम को जांच को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीओ रांची को उपायुक्त ने कांटेक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेपी सेंट्रल जेल के डिटेंशन सेंटर से दो विदेशी नागरिक फरार

Next Post

सीबीआई ने लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में रांची महिला कॉलेज में छापेमारी की

Next Post
आज फिर CBI करेगी रिया से पूछताछ, पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस

सीबीआई ने लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में रांची महिला कॉलेज में छापेमारी की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d