रामगढ़: झामुमो जिला कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 76वां जन्मदिन मनाया गया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेेन का जन्म दिन धूमधाम से मनाया.
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की लम्बी उम्र की कामना की गई. इसके बाद जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.
मौके पर जिला सचिव विनोद कुमार महतो, उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, महेंद्र मुंडा, महेश ठाकुर, सुदर्शन महतो, शिवकुमार करमाली, लखन लाल महतो, पिंकी बेसरा, गीता देवी, शंभू बेदिया, बंधन महतो, सकलदेव करमाली, राजेश गिरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

