BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

31 मार्च से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
31 मार्च से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः देश में 31 मार्च वित्त वर्ष का अंतिम दिन होता है.आयकर के साथ कई तरह की टैक्स बचत की प्रक्रिया पूरी करने का भी यह अंतिम दिन होता है. इस साल इसमें एल.टी.सी. स्कीम के तहत खरीदारी और उसका बिल जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी है. आपको इस बार पैन-आधार, एल.टी.सी. स्कीम के तहत खरीदारी, संशोधित विलंबित इंकम टैक्स रिटर्न, टैक्स बचत की प्रक्रिया पूरी करना, विवाद से विश्वास, फैस्टिवल एडवांस स्कीम का लाभ लेना जैसे काम 31 मार्च या उससे पहले पूरे करने होंगे.

  1. पैन-आधार लिंक जल्द करवाएं
    सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 31 मार्च 2021 तक का समय दिया है.पहले इसकी अंतिम तारीख 30 जून 2020 थी. पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पैन अमान्य हो जाएगा.
  2. एल.टी.सी. बिल पर छूट का मौका
    पिछले साल सरकार ने लीव ट्रैवल कंसैशन (एल.टी.सी.) बिल पर टैक्स छूट की पेशकश की थी.इसके तहत कर्मचारियों को 12 फीसदी या उससे अधिक गुड्स एंड सॢवस टैक्स (जी.एस.टी.) वाली सेवा-खरीदारी पर छूट राशि का तीन गुना खर्च करना है. इसके लिए एल.टी.सी. का बिल दिए गए फॉर्मेट में जमा करना होगा जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च है.
  3. आई.टी.आर. भरना न भूलें
    वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रिवाइज्ड आई.टी.आर. या देरी से आई.टी.आर. (इंकम टैक्स रिटर्न)भरने का अंतिम मौका 31 मार्च है. ऐसा नहीं करने पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.
  4. निवेश प्रक्रिया पूरी करें
    बीमा पॉलिसी, ई.एल.एस.एस., आवास और शिक्षा ऋण एवं पी.पी.एफ. समेत टैक्स छूट मिलने वाले अन्य विकल्पों में निवेश की प्रक्रिया मार्च खत्म होने से पहले पूरी करनी होगी.इसके बाद चालू वित्त वर्ष के लिए ऐसा नहीं कर पाएंगे.
  5. बिना ब्याज के अग्रिम पाने का अवसर
    सरकारी कर्मचारियों को केन्द्र सरकार ने पिछले साल विशेष त्यौहारी अग्रिम की पेशकश की थी. इसके तहत सरकारी कर्मचारी 10 हजार रुपए तक का अग्रिम बिना ब्याज के ले सकते हैं.इसे 10 बराबर किस्तों में चुकाना है.आपने आवेदन नहीं किया है तो 31 मार्च के पहले आवेदन कर इसका फायदा उठा सकते हैं.
  6. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
    पहला घर खरीदने या बनवाने के लिए कर्ज पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67 लाख रुपए की सबसिडी मिल रही है. इस सुविधा का लाभ लेने के इस माह के अंत तक आवेदन कर सकते हैं.
  7. दोहरे कराधान से बचाव
    कोरोना की वजह से मार्च से मई तक भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद रहीं.ऐसे में कई विदेशी नागरिक भारत में फंस गए. नियमों के मुताबिक इस स्थिति में भारत के साथ उनकों मूल देश में भी टैक्स देना होगा.हालांकि, भारत सरकार ने दोहरे कराधान से बचाव के लिए स्वघोषणा की सुविधा दी है.31 मार्च से पहले ऐसा करने पर दोहरे कराधान से बच सकते हैं.
  8. आपात कर्ज योजना
    कारोबारियों के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत गारंटी रहित कर्ज सुविधा की शुरूआत पिछले साल की थी. यह योजना 31 मार्च 2021 को खत्म हो जाएगी. इससे पहले आवेदन पर ही इसका लाभ उठा सकते हैं.
  9. विवाद से विश्वास योजना
    सरकार ने करदाताओं के कर विवाद को सुलझाने के लिए ‘विवाद से विश्वास’ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 31 मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत आवेदन करने में सख्त नियमों की बजाय नरमी बरती जाती है और कई तरह की रियायतें दी जाती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमीयुगल ने खाया कीटनाशक; प्रेमी की मौत, बच गई प्रेमिका

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार किया

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d