BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आय से अधिक संपत्ति: ED ने भेजा कांग्रेस नेता को समन, आज पेशी

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in Uncategorized
आय से अधिक संपत्ति: ED ने भेजा कांग्रेस नेता को समन, आज पेशी

Disproportionate assets: ED sends summons to congress leader, appearance today

Share on FacebookShare on Twitter
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पेश होने के लिए बुलाया है. इसके लिए ईडी ने उन्हें समन भेजकर दिल्ली में एक बजे पेश होने के लिए कहा है. गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी एक याचिका को खारिज कर दिया था. याचिका में शिवकुमार ने ईडी के समन को खारिज करने की मांग की थी. अब चूंकि याचिका खारिज हो गई है इसलिए उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा.
ईडी के समन पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने अदालत से अनुरोध किया था कि यह एक साधारण सा आयकर का मामला है. मैं पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुका हूं. इसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) का कोई मामला नहीं है. कल रात उन्होंने मुझे एक बजे दिल्ली आने के लिए समन भेजा. मैं कानून की इज्जत करता हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले दो सालों से मेरी 84 साल मां की पूरी संपत्ति को विभिन्न जांच अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति के रूप में संलग्न किया गया है और मैं उसमें बेनामी हूं. हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है.’ इसी बीच बंगलूरू में शिवकुमार के आवास के बाहर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है.

शिवकुमार ने कहा, ‘मैंने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है. भाजपा नेताओं ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि वह मुझे परेशान करने वाले हैं. उन्हें मुझे तकलीफ देने का आनंद लेने दें. मैं इसमें हिस्सा लूंगा और सहयोग करुंगा. मैं आज दोपहर तक व्यस्त हूं इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा.’

पिछले साल ईडी ने शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया था कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है. वहीं साल 2017 में उनके 64 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. उनके खिलाफ जांच एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया है. वहीं कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताती रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरे ख्याल से मैं कॉमेडी में अच्छा प्रदर्शन करती हूं : सोनम कपूर

Next Post

रजनीकांत के बाद बॉलीवुड में साउथ के अगले सुपरस्टार होने जा रहे हैं प्रभास

Next Post
रजनीकांत के बाद बॉलीवुड में साउथ के अगले सुपरस्टार होने जा रहे हैं प्रभास

रजनीकांत के बाद बॉलीवुड में साउथ के अगले सुपरस्टार होने जा रहे हैं प्रभास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d