BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव रद्द होने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हुआ पथराव

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
पंचायत चुनाव रद्द होने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हुआ पथराव
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा में महगामा अनुमंडल कार्यालय रणक्षेत्र बन गया. बीते बुधवार को यहां दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ. ग्राम प्रधान चुनाव रद्द होने से नाराज दोनों पक्षों में विवाद हो गया. ठाकुरगंगटी प्रखंड के करनैल गांव का ग्राम प्रधान चुनाव हो रहा था. पर्याप्त संख्या में मतदाताओं के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव रद्द करना पड़ा. इसके बाद दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे.

स्थिति अनियंत्रित होता देख पुलिस ने उग्र समर्थकों को अनुमंडल परिसर से खदेड़ा. दरअसल ग्राम प्रधान के चुनाव में दो तिहाई मतदाताओं का होना अनिवार्य होता है, जिसमें जितने भी रैयत होते हैं वो मतदाता होते हैं. करनैल गांव में 127 मतदाता हैं, जिसमे 69 मत ही पड़े. प्रशासन की तरफ से कहा गया कि चूंकि मतदाता की संख्या नियम के अनुसार नहीं है. इसलिए मतदान को रद्द किया जाता है. इस पद के दो उमीदवार रेनू और सरस्वती दावेदार थे. दोनों के ही समर्थक वहां जुटे हुए थे.

चुनाव रद्द होने के बाद दोनों ही उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भीड़ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी. फिर प्रशासन द्वारा सभी को खदेड़ा गया. जिसका विडियो वायरल हुआ. हालांकि इस मामले में प्रशासन द्वारा ये साफ़ नहीं किया गया कि मतदान क्यों रद्द किया गया और न ही प्रशासन के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिसमस एवं बड़ा दिन पर राज्यवासियों को दी बधाई

Next Post

10 साल के बच्चे की कुएं से मिली लाश, विरोध में रोड जाम

Next Post
10 साल के बच्चे की कुएं से मिली लाश, विरोध में रोड जाम

10 साल के बच्चे की कुएं से मिली लाश, विरोध में रोड जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d