मोतिहारी: झरौखर थाना के खरसलवा बोर्डर के निकट शुक्रवार को नो मैंस लैंड पर घास काट रही भारतीय महिला के साथ नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा मारपीट के बाद उत्पन्न विवाद व हवाई फायरिंग को लेकर सीमावर्ती दोनों देश के लोगों व पुलिस बल के बीच व्याप्त तनाव को समाप्त कर लिया गया है.
इसको लेकर देर रात तक वार्ता चली. जानकारी के अनुसार नेपाल एपीएफ पदाधिकारी के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद ग्रामीणों को समझाने के बाद विवाद का समाधान कर लिया गया.

