BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह के पत्र में ‘गोरखालैंड’ शब्द के इस्तेमाल पर छिड़ा विवाद

by bnnbharat.com
August 13, 2019
in समाचार
अमित शाह के पत्र में ‘गोरखालैंड’ शब्द के इस्तेमाल पर छिड़ा विवाद
Share on FacebookShare on Twitter

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने जुलाई में शाह को पत्र भेज कर दिल्ली में खासतौर पर पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्ली भेदभाव का मुकाबला करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बनाई गई विशेष शाखा के दायरे से गोरखाओं को बाहर रखने को लेकर चिंता प्रकट की थी। शाह ने बिष्ट के पत्र के जवाब में कहा कि ‘गोरखालैंड और लद्दाख’ के लोगों को लेकर उनकी चिंता पर गौर किया जा रहा है। पत्र के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भेजे गए पत्र में ‘गोरखालैंड’ शब्द के उल्लेख से विवाद पैदा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस को इसमें राज्य को बांटने की साजिश नजर आ रही है। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को ‘बेबुनियाद’ करार दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री गौतम देब ने कहा,’ उन्होंने गोरखालैंड शब्द का इस्तेमाल क्यों किया। पूरे क्षेत्र में गोरखालैंड नाम की कोई जगह नहीं है। ऐसा जान पड़ता है कि जम्मू कश्मीर को बांटने के बाद भाजपा बंगाल को विभाजित करने की योजना बना रही है। लेकिन जब तक यहां तृणमूल कांग्रेस है, राज्य को कोई बांट नहीं सकता।’ वहीं, बिष्ट ने कहा कि गोरखालैंड शब्द के इस्तेमाल का पृथक राज्य के गठन से कोई लेना-देना नहीं है।

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) 2011 में तृणमूल कांग्रेस सरकार, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौते के बाद बना था। ऐसे में यदि वे लोग गोरखालैंड शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं तो हम इस क्षेत्र के बाशिंदों को संबोधित करने के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LoC की तरफ बढ़ रही पाक सेना

Next Post

श्वेता तिवारी ने पति पर किया केस, कहा- ‘बेटी को अश्लील तस्वीरें दिखाता है और करता है मारपीट’

Next Post
श्वेता तिवारी ने पति पर किया केस, कहा- ‘बेटी को अश्लील तस्वीरें दिखाता है और करता है मारपीट’

श्वेता तिवारी ने पति पर किया केस, कहा- 'बेटी को अश्लील तस्वीरें दिखाता है और करता है मारपीट'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d