BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव के मद्देनजर सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश की हो रही अवहेलना

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in Uncategorized
चुनाव के मद्देनजर सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश की हो रही अवहेलना

सिसई विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब कारोबारियों एवं शरारती तत्वों पर नकेल कसने को लेकर बीते 14 नवंबर को अंतर्राज्यीय पुलिस प्रशासन एवं महागामा विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी के साथ हुई बैठक में गोड्डा उपायुक्त किरण कुमारी पासी एवं पुलिस कप्तान शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया था कि14 नवंबर शाम तक हर हाल में जिले के सभी लाइसेंसी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है.

14 नवंबर के बाद जिले के लाइसेंसी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने की शिकायत मिलने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी थी. बावजूद इसके महागामा थाना एवं हनवारा थाना क्षेत्र के किसी भी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है.

जिससे यह साफ जाहिर होता है कि उपायुक्त के आदेशों का लाइसेंसी शराब दुकानों के लिए कोई औचित्य नहीं माना जा रहा है एवं लाइसेंसी शराब दुकानदारों द्वारा आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही है.

जिसका नजारा सोमवार को महागामा थाना क्षेत्र के लाइसेंसी शराब दुकान श्रीमतपुर एवं हनवारा थाना क्षेत्र के लाइसेंसी शराब दुकान खैराटीकर मैदान अलावे अन्य लाइसेंसी शराब दुकानों में देखने को मिला. जिसके चलते इन दुकानों से शराब कारोबारियों द्वारा प्रतिदिन भारी मात्रा में शराब को बिहार भेजा जाता है एवं अवैध कारोबार का धंधा करने वाले फल फूल रहे हैं और शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों पर नकेल कसना मुश्किल साबित हो रहा है.

वहीं उक्त संबंध में विभागीय पदाधिकारी राजीव नारायण से पूछे जानें पर बताया गया कि उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों में 14 नवंबर के शाम तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दे दिया गया है बावजूद यदि सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है तो शिकायत मिलने पर वैसे दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के द्वारा की गयी समीक्षात्मक बैठक

Next Post

बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

Next Post
बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d