BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

Distressed by the police action, the man hanged himself to death

Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: मेरठ में एक शख्स ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज़ होकर खुद को फांसी लगा आत्महत्या कर ली. दरअसल, युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया. जब पिता बेटे को छुड़ाने पहुंचा तो उसे थाने से दुत्कार दिया गया. इससे क्षुब्ध होकर पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. इसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई. लालकुर्ती थानाक्षेत्र के तोपखाना निवासी महेश पर दूसरे वर्ग की युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके घर पर दबिश दी.

जहां आरोपी नहीं मिला तो पुलिस ने उसके छोटे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. जिसका विरोध उसके पिता तोताराम ने किया. पुलिस वालों ने उसे दुत्कार का भगा दिया. परिवार की बदनामी होने पर तोताराम ने फांसी लगाकर जान दे दी. एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी का छोटा भाई पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था.

प्रारंभिक जांच में थाना पुलिस की लापरवाही सामने नहीं आई. इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि तोताराम अपने छोटे बेटे को छुड़वाने के लिए लालकुर्ती थाने में गए थे. उन्होंने कहा था कि उनके छोटे बेटे की कोई गलती नहीं है. उसको छोड़ दो. इस बात पर पुलिस ने तोताराम को फटकार लगाई और थाने से दुत्कार दिया. हालांकि पुलिस ने तोताराम के थाने में जाने से साफ इनकार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल

Next Post

यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, कई घायल

Next Post
यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, कई घायल

यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d