BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनाथ व असहाय बच्चों को मनपसंद कपड़े बांटे

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
अनाथ व असहाय बच्चों को मनपसंद कपड़े बांटे

अनाथ व असहाय बच्चों को मनपसंद कपड़े बांटे

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: वैसे तो क्रिसमस का त्योहार पूरे दूनिया में हर्ष और उमंग के साथ मनाया जाता है किन्तु चतरा जिला में इस मौके पर इसका कुछ अलग ही रंग दिखा. दरअसल असहाय, गरीब व अनाथ बच्चों की यहां ऐसी क्रिसमस पहली बार मनी, जिसमें बच्चों ने फ्री में शॉपिंग का मजा लिया और वो भी शॉपिंग मॉल में.

इस मौके पर जहां बच्चों के बीच एक गजब का उत्साह देखा गया, वहीं यह पल व क्रिसमस का त्यौहार मानो उनकी खुशियों में चार चांद लगा गया हो. दरअसल चतरा जिला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसायटी ने यह अनोखा कदम उठाया, जिसमें अनाथ और गरीब बच्चों के लिये एक हॉल को अस्थाई शॉपिंग मॉल का रूप दिया गया था. इधर मॉल की तर्ज पर बज रहे मीठी संगीत की धुन के बीच इस फ्री शॉपिंग मॉल में सेल्स मैन और सेल्स गर्ल्स भी मुस्तैद थी. शायद इस वक्त इन गरीब बच्चों को भी अपनी गरीबी का अहसास न हो रहा हो.

जहां एक ओर पूरे देश मे क्रिसमस की धूम है. लोग क्रिसमस गैदरिंग में शामिल होकर अपनी खुशियां एक दूसरे से बांट रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चतरा में रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने इस दौरान अनाथ, गरीब व असहाय बच्चों को आमंत्रित कर उनके साथ जश्न मनाया.

इस मौके पर बच्चों ने भी क्रिसमस की खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को पर्व की बधाई दी. इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के विभिन्न इलाकों के तकरीबन पचास अनाथ बच्चों को आमंत्रित किया गया था और सभी ने अपने मन पसंद के कपड़े लिए. क्रिसमस के मौके पर फ्री शॉपिंग करने आयी खुशबू ने बताया कि यहां आकर काफी खुशी मिली. इतना ही नहीं, मनपसंद के कपड़े लेने के बाद इन्हें मिठाईया भी मिली.

दूसरी ओर आयोजक अनुज्ञा शर्मा और रेड क्रास के प्रभारी सचिव श्रेय राज ने बताया कि यह पहली बार  हुआ है, लेकिन इसकी तैयारियां कई महीने पूर्व से ही की जा रही थी. गरीब व अनाथों को मदद करने के लिये यह कदम उठाया गया ताकि इन बच्चों में आत्मसम्मान की भावना बनी रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान पर

Next Post

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत ने दिखाया बड़ा दिल, कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ दर्ज कराए मामले को लेंगे वापस

Next Post
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत ने दिखाया बड़ा दिल, कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ दर्ज कराए मामले को लेंगे वापस

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत ने दिखाया बड़ा दिल, कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ दर्ज कराए मामले को लेंगे वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d