रांची: कोरोना वायरस व लॉक डॉउन की वजह से उत्पन्न स्थिति को देखते हिनू भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिहाड़ी मजदूरों एवं रोज कमाने खाने वाले को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाया है. मजदूर के बीच बांटने के लिए 3,000 मोदी आहार राशन का पैकेट तैयार किया है. इसमें 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आलू, 1 किलो प्याज व मसाला शामिल है.
Also Read This: प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सभी लोक सुनवाई की स्थगित
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया की लॉक डाउन में हो रही परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. राशन का संग्रह कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से किया है. मोदी राशन का वितरण जरूरतमंदों के बीच रांची के विभिन्न इलाको में किया जाएगा, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके.
Also Read This: कमलनाथ ने कहा, जनता को बेवकूफ बना रही है BJP
इस कार्य में आलोक रंजन श्रीवास्तव अरविंद उपाध्याय, विनोद प्रधान, अजय कुमार, सुजीत नाम्बियार, राकेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, विक्की, रिशु, उदय समेत अन्य लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

