शिवपुरी: जिले में संचालित आशा संकल्प अभियान के तहत एम्बेड टीम के सदस्यों एवं मलेरिया विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर मलेरिया से बचाव के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं.
पिछोर व खनियाधाना ब्लाॅक के प्रभावित ग्रामों में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच किट व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराते हुए अपने-अपने गांव को मलेरिया व डेंगू मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया गया.

