BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास उत्सव में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
विकास उत्सव में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: दुमका के गोपीकांदर प्रखंड परिसर में “विकास उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक दिनेश मरांडी थे. इस अवसर पर विधायक दिनेश मरांडी ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे बताया.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में विकास कार्य कराए गए हैं. क्षेत्र में भ्रमण करने के क्रम में सभी से वार्ता के दौरान बहुत सारी बातों की जानकारी प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि लोगों में सरकार से बहुत उम्मीदें हैं. सरकार लोगों से किए वादे को पूरा करने कार्य करेगी. जब से सरकार बनी है, लोगों में यह विश्वास है कि राज्य का हमारे समाज का विकास होगा.

उन्होंने कहा कि ग्राम में विभिन्न कार्यों के निर्माण से ग्रामवासी व आसपास क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है. हर एक योग्य लाभुक तक सरकार की योजना अवश्य पहुंचेगी.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. लोगों की समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रही है. प्रशासन आपके लिए है आपकी समस्याओं को दूर करने का काम लगातार कर रही है.

इस अवसर पर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे, जहां पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला के साथ नाबालिग ने किया ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे दंग

Next Post

LPG गोदाम में लगी आग में 4 घायल, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

Next Post
LPG गोदाम में लगी आग में 4 घायल, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

LPG गोदाम में लगी आग में 4 घायल, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d