रांची: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन (शोकफ) के तत्वावधान में एकदिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन अरविंदो सोसाइटी, हेसल, रातू रोड स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में किया गया.
शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मानस सिन्हा द्वारा विशेष कराटे प्रशिक्षण दिया गया.
इसमें इनका सहयोग सेन्सी भोला ओहदार और सेम्पाई उमेश कुमार रजक ने किये एवं पिछले ग्रेडेशन में उत्तीर्ण क्यू ग्रेड के कराटेकारों को शिहान मानस सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
इस मौके पर ब्लैक बेल्ट कराटे कार गौरी आनन्द, ऋषभ आनन्द, तुषार करण गुप्ता शिवराज सिंह एवं अन्य कराटेकार उपस्थित थे.

