खूंटी: खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पहान, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, वार्ड पार्षद संदीप आनंद एवं सोनू कुमार खूंटी नगर भवन परिसर में कोविड-19 के प्रकोप से सुरक्षा हेतु सफाई कार्य में लगे सभी सफाई कर्मियों को सफाई-किट, मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण किया.
सफाई किट वितरण के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन पहान उपस्थित सभी कर्मियों को अपने संबोधन में कोविड-19 से खुद को सुरक्षित रखकर कार्य करने की सलाह दी.
साथ ही सोशल डिस्टेंस, हाथ धोना एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर जोर डाला एवं कार्य करते वक्त सभी निर्देशों का पालन करने को कहा.
खूंटी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार द्वारा नगर कर्मियों को सुरक्षा किट एवं हैंड ग्लब्स के इस्तेमाल पर जोर देते हुए अनिवार्य रूप से कार्य के दौरान इस्तेमाल करना एवं सामाजिक दूरी बनाने की बात कही.
वार्ड पार्षद संदीप आनंद द्वारा कोरोना महामारी हेतु सजग एवं खुद को सुरक्षित रखते हुए कार्य करने की सलाह दी. वार्ड पार्षद सोनू कुमार द्वारा सभी कर्मियों को सौ साबुन मुहैया कराया गया जिसका वितरण सफाई किट के साथ किया गया. उन्होंने हर संभव मदद करने हेतु सदैव तत्पर है का संदेश दिया.
अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद द्वारा दिन रात शहर की सफाई कार्य में लगे कर्मियों को प्रोत्साहन के रूप में 7 अप्रैल को खाद्य सामग्री वितरण करने की घोषणा की.
सफाई किट वितरण कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक, नगर प्रबंधक, पर्यवेक्षक, केएमएस कर्मी इत्यादि उपस्थित हुए.

