रांची: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मोराबादी रांची शाखा द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए रेड-क्रॉस के झंडे का झंडोत्तोलन संस्था के चेयरमैन के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर रेडक्रॉस रांची के द्वारा ब्लड डोनेशन शिविर लगाई गई, जो प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला. इस अवसर पर रेड-क्रॉस रांची के द्वारा करीब 1000 लोगों को सूखा राशन का वितरण भी किया गया.
रेडक्रॉस समिति के वाईस चेयरमैन डॉ अजीत कुमार सहाय, कोषाध्यक्ष मलकैत सिंह, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद हलीमुद्दीन, के सुमित, कांके विधायक समरी लाल, सचिव अमित शर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार, राम कुमार दुबे, जगनाथ मिश्रा (रन्तु) मीडिया प्रभारी प्रदीप राय बाबू एवं सोसाइटी के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे.

