ज्योत्सना,
खूंटी: खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाका डूंगरा और पंदनटोली में जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया. इस गांव में डेढ़ सौ परिवार आदिवासी मुंडा समुदाय, लोहरा, बिंझिया और महतो समुदाय के लोग निवास करते हैं.
कई ऐसे परिवार भी थे, जो 60 साल से ऊपर के हैं लेकिन वृद्धापेंशन नहीं बन पाने के कारण वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. कई विधवा महिलाएं भी हैं जिनका विधवा पेंशन पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण लंबित है.
विधवा, बुजुर्ग और असहायों के बीच खूंटी जिला के व्यवसायी संघ ने अनाज का वितरण किया. सीमावर्ती इलाकों में पहली बार सामाजिक संगठनों के द्वारा अनाज दिए जाने से ग्रामीणों के चेहरे में संतोष के भाव झलक रहे थे.
व्यवसायियों ने ग्रामीणों के बीच कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया. कोरोना से बचने के तौर तरीके और स्वच्छता पर प्रकाश डाला. यह भी बताया कि बार-बार कैसे साबुन से हाथ धोना है. मुंह को ढक कर रखना है. कोरोना के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने को लेकर जागरूक किया.
अनाज वितरण कार्यक्रम में जिला व्यवसायी संघ के सुमित मिश्रा, अमर कुमार, राकेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, देवानंद भगत, कौशिक दास, अमित जैन, मनोज जैन, मनोज कुमार, आनंद राम, राकेश जैन, अरिन्दम दास, राजेश जायसवाल, रोहित जैन, रिषु जैन, लालबाबू, प्रवीण जैन शामिल थे.

