रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद बेड़ो के चरगनी गांव में निवास करने वाले गरीब मजदूरों को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने बताया कि चरगनी गांव के सभी मजदूरों व ग्रामीणों को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिकता सूची में शामिल कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी बेड़ो और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बेड़ो द्वारा गांव भ्रमण कर सभी लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया है.
भूखे पेट सो रहे हैं ग्रामीण
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रांची के बेड़ो प्रखंड स्थित चनगनी गांव की जिद्दी उराईन, बिगो उराईन, गन्दू उरांव व अन्य को भोजन नहीं मिल रहा है. इनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे इन्हें भोजन की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर लोगों को मदद करने एवं अन्य जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से भी लोगों को जोड़ने का निर्देश उपायुक्त को दिया था.

