प्रिंस वर्मा,
-
रामगढ़ समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर हुआ खाद्य सामग्री का वितरण
रजरप्पा (रामगढ़): वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पूरे देश मे लॉकडाउन लगा दिया गया है. ऐसे में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के बीच रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी हैं.
इसी को देखते हुए गुरुवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं आजसू रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर मारंगमरचा के लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.
वितरण मुख्य रूप से मौजूद आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय सचिव सुबीन तिवारी ने जरूरतमंद लोगो के बीच खाद्यान्न वितरण किया. खाद्यान्न वितरण करते हुए सुबीन तिवारी ने कहा कोराना महामारी के कारण समूचा विश्व भयभीत है. गरीब मजदूर जिंदगी कठिन हो गई है.
खाद्यान्न वितरण कर हम उनके कठिन समय में सहभागी हैं, करोना काल में जागरूकता व एक दूसरे के सहयोग से मुश्किल आसान होगी,जरूरतमंद लोगों के सहयोग से असीम तृप्ति मिलती है.
मौके पर आजसू नेता संतोष महतो, पंचायत मुखिया डोमन महतो, उप मुखिया रिझु दांगी, चितरपुर कॉलेज अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, पंचायत समिति सदस्य बलदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर महतो,मधुकांत महतो,मुन्ना करमाली,आदि लोग मौजूद थे.

