रांची: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रोजाना कोरोना वायरस के नए मामले सामने आते आ रहे हैं. बात करें झारखंड की तो यहां भी कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन-3 भी जारी कर दिया है. लॉकडाउन होने के कारण बहुत सारे लोगों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.
इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए आज आवरण सेवा केंद्र और आस्क सिक्युरिटी सर्विसेज के सौजन्य से मुख्य अतिथि रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ द्वारा लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया. 400 से अधिक जरूरतमंदों को नियमानुसार खाद्य सामग्री वितरित की गयी.
वहीं सेवा केंद्र सचिव धनंजय कुमार ने कहा कि लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग हो रहे हैं. उनके समक्ष भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. जब तक संभव हो पाएगा, तब तक हर संभव मदद जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी. हम लोगों का प्रयास रहेगा की कोई भूखा ना रहे.
मौके पर धनंजय कुमार, राम श्रेष्ठ सिंह, त्रिभुवन पांडेय, अर्जुन कुमार दिक्षीत, जितेन्द्र सिंह, दिपक कुमार झा, समरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, सत्यदेव साही, अखिलेस सिंह मौजूद रहे.

