रांची : नामकुम प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच शुक्रवार को DRRH3 हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया. नामकुम लैंपस लिमिटेड, नामकुम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया. बीज 50% अनुदानित दर पर प्रति किलोग्राम ₹95 की दर से बिक्री किया गया.
मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची मनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा लैंपस के माध्यम से ही धान बीज किसानों को मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 2 दिनों के अंदर नामकुम लैंपस में 200 क्विंटल IR-64 (DRT) धान बीज भी उपलब्ध हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के ज्यादातर किसानों को अनुदानित दर पर राष्ट्रीय बीज निगम, रांची द्वारा आपूर्ति किए गए धान बीज मिल सकेगा.
आपको बताएं कि लैंपस द्वारा 25 क्विंटल DRRH3 हाइब्रिड धान बीज खरीदा गया है, जिसमें 9 क्विंटल धान बीज की बिक्री भी कर दी गई है.
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आरती कुजूर, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी लतिका सुलंकी, लैम्पस अध्यक्ष राम अवतार केरकेट्टा, प्रबंधक नीरज कुमार एवं किसान उपस्थित थे.

