रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य के दौरान आज से वैसे जरूरतमंद परिवार जो अर्थाभाव में अपने नवजात शिशु को दूध उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं उनके लिए मेधा गाय दूध प्रतिदिन अपने कार्यालय से वितरण करेगी.
इस कार्य के लिए अब तक 70 घरों को चिन्हित किया गया है जहां पर नवजात शिशु रहते हैं. मोहल्ला संपर्क के माध्यम से वैसे सभी जरूरतमंदों की एक सूची तैयार की गई है. आज प्रथम दिन प्रति शिशु 500ml दूध 67 बच्चों को दिया गया .
ज्ञात हो की लॉकडाउन के कारण वैसे ढ़ेरों परिवार जो दैनिक मजदूरी करते थे, उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण उन्हें मुश्किल से दो वक्त का भोजन उपलब्ध हो पाता है. इस कठिन परिस्थिति में बच्चों को दूध और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता करा पाने में वे असमर्थ हो रहे हैं.
इस परिस्थिति में बच्चे कुपोषण का शिकार ना हो और उन्हें समय पर दूध उपलब्ध हो इसकी चिंता करते हुए अभाविप झारखंड ने यह कार्यक्रम तय किया है.
लालपुर वर्धमान कंपाउंड स्थित प्रांत कार्यालय से रोजाना सुबह आठ बजे दूध का वितरण किया जाएगा तथा प्रतिदिन 550-600 परिवारों का भोजन भी व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए की गई है.
इस व्यवस्था में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री यगवाल्क्य शुक्ल, प्रदेश सह-मंत्री मोनु शुक्ला, जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, दुर्गेश, राहुल, कृष्णा, रवि, नंदराज इत्यादि लोग मौजुद थे.

