ज्योत्सना,
खूंटी: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर लॉकडाउन के कारण हो रहे समस्या को देखते हुए मुरहु, कदमा, कमन्ता, तोरपा रोड, कुंजला आदि जगहों में वैसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं था और राशन की अति आवश्यकता थी ऐसे जरूरतमंदों को 200 राशन का पैकेट उपलब्ध कराया गया साथ ही साथ लगभग 200 फलदार पौधे भी बांटे गए.

खाद्यान्न सामग्री वाहन की विदाई पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पद्म विभूषण कड़िया मुण्डा के द्वारा की गयी. यह कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया.
Also Read This: कांग्रेस को मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर भरोसा नहीं: प्रतुल शाहदेव
मौके पर प्रदेश भाजपा के अरुण चंद्र गुप्ता, परमेश्वर प्रसाद, प्रणवेन्द्र नाथ साहेब, ब्रजेश कुमार, संजीव चौरसिया आदि के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया. साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खूंटी जिला संयोजक सौरभ कुमार साहू के नेतृत्व में किराये पर रह रहे लगभग 20 छात्रों को भी राशन उपलब्ध कराया गया.

