रांची: प्रेस क्लब के कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को मोदी आहार का वितरण किया गया. साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों को फेस मास्क एवं साबुन देने का काम किया इसके उपरांत हटिया विधानसभा के फ्रेंड्स कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार एवं श्रमिक सुरक्षा किट भी देने का काम किया.
प्रदेश सह मिडिया प्रभारी सनजय कु. जयसवाल, भाजपा नेता समाजसेवी ललित नारायण ओझा ने आज प्रेस क्लब के अलावे पंडरा के फ्रेंड्स कॉलोनी में जरूरतमंद माताओं बहनों को मोदी आहार एवं मास्क देने का काम किया.
वैश्विक महामारी कोरोना की वजह लॉकडाउन 3 की शुरुआत होने के बाद भी समस्या को देखते हुए जरूरतमंद जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. मजदूरी करने वाले माताएं बहने एवं टैंपू चालक ठेला वाले बाहर से फंसे हुए जनता की समस्याओं को देखते हुए हमारी कोरोना वॉरियर्स की टीम भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा ने आज लॉकडाउन 3.0 फेज में भी जरूरतमंदों को मोदी आहार के साथ-साथ हम लोग मजदूरों के बीच में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर मोदी श्रमिक सुरक्षा किट भी दे रहे हैं. उनकी भी स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए हमें.
इस लॉकडाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. लोग कैसे इस महामारी से बचे कैसे, स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी.
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया करा रहा है. यह कार्यक्रम लगातार चल रही है मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त जरूरतमंदों को कोरोना रूपी महामारी के बारे जागरूकता अभियान भी चलाया. साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया, जिसमें मुख्य रूप मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, तरुण जयसवाल, शुभम जयसवाल, अविनाश राय सहित उपस्थित थे.

