रांची: रांची के सांसद संजय सेठ एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल के सौजन्य से सोमवार को हटिया रेलवे स्टेशन मार्ग में अम्बेडकर नगर दुर्गा मन्दिर के समीप झोपड़ी बस्ती में 100 जरूरतमन्द लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया. इस अवसर पर महानगर महामंत्री के के गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु, अरुण पाण्डेय, रोमीत नारायण सिंह, अमित यादव, विवेक सिंह, संजय सिंह, कुमार पुरेन्द्र, रतन जयसवाल, निर्भय सिंह, सन्नी सिंह, प्रकाश, संतोष, अज्जू, मनोज ,ओपी, एतवा, अभिषेक, रजत, आदि उपस्थित थे.
इस अवसर पर महानगर महामंत्री के.के.गुप्ता ने कहा कि शहरी स्लम बस्तियों के गरीबो को प्रतिदिन मोदी आहार देकर लोगों की सेवा हमारी टीम के द्वारा की जा रही है. जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.
महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु ने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा हमारी पूरी टीम सेवा भाव से लगी रहेगी. सहयोगकर्ताओ और जनता के बीच हमेशा पुरक धर्म में एक कदम पर खड़ा रहेंगे.

