रांची: सांसद संजय सेठ द्वारा आज से रांची के विभिन्न क्षेत्रों में मोदी आहार पैकेट भोजन का वितरण किया गया यह भोजन रांची के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन घूम घूम कर गरीबों के बीच 1000 पैकेट का वितरण किया गया. शहर के गरीब लोगों को खाना खिलाने के लिए सांसद संजय सेठ अपने मद से खाना बनवा रहे हैं.
Also Read This: मॉब लिन्चिंग: चोरी करने आए चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
करोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन होने की वजह से यह व्यवस्था शुरू की गई है. यह व्यवस्था आज से प्रारंभ हुई है जो लगातार जब तक लॉक डाउन खत्म नहीं हो जाता है तब तक यह व्यवस्था निरंतर प्रतिदिन चलती रहेगी. भोजन पैकेट का वितरण मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी, ऐसे लोग जो सड़क के किनारे रहते हैं वैसे लोगों को भोजन पैकेट का वितरण किया जाएगा.
Also Read This: रद्द हो सकता है ICC T20 World Cup
भोजन पैकेट में रोटी सब्जी की व्यवस्था की गई है. भोजन में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. सांसद सेठ का कहना है कि शहर का एक भी व्यक्ति भूखा ना रहे, इस उद्देश्य से काम करने का निर्देश दिया गया है. इसी के निमित्त उनकी टीम दिन-रात लगी हुई है. सांसद संजय सेठ के निर्देश पर भोजन पैकेट के वितरण में संजीव साहू, संजय पोद्दार, संटी सिंह सरदार, सुबेश पांडे, रवि सिंह, सूर्य प्रभात, बैजू, विजय यादव, शिवम सोनी, उदित सोनी, नवनीत मेहता, हरीनाथ साहू, रमेंद्र कुमार अपना योगदान दे रहे हैं.

