रांची: डोरंडा थाना परिसर में जन सरोकार संस्था की ओर से पुलिसकर्मियों के बीच N-95 मास्क का वितरण किया गया. जन सरोकार संस्था पिछले 20 वर्षों से सामाजिक कार्य करती रही है.

पार्टनरशिप फॉर द गोल के तहत सहयोग के अंतर्गत कोविड-19 से लड़ने हेतु पुलिसकर्मियों को मास्क प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव, नीरज, संदीपन दास ओर मनोहर लाल शामिल रहे.


