BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फोटो वोटर स्लिप का वितरण निर्वाचन से चार-पांच दिन पूर्व पूरा किया जाये- विनय कुमार चौबे

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in Uncategorized
फोटो वोटर स्लिप का वितरण निर्वाचन से चार-पांच दिन पूर्व पूरा किया जाये- विनय कुमार चौबे

फोटो वोटर स्लिप का वितरण निर्वाचन से चार-पांच दिन पूर्व पूरा किया जाये- विनय कुमार चौबे

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे राज्य मुख्यालय से आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वीसी के माध्यम से प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फोटो वोटर स्लिप का वितरण निर्वाचन से चार-पांच दिन पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए जिलों में प्रशिक्षण, नामांकन, आचार संहिता सहित अनयान्य बिंदुओं पर संबंधित उपायुक्त/पुलिस अधीक्षक से विस्तार से जानकारी ली.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला ने वीसी में बताया कि गुमला जिले में फोटो वोटर स्लिप के वितरण के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है. राज्य मुख्यालय से वोटर स्लिप प्राप्त होते ही मतदाताओं के बीच इसके वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि फोटो वोचर स्लिप के वितरण के लिए मतदान केंद्रवार बीएलओ को संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. 175 सेक्टर दण्डाधिकारियों के माध्यम से फोटो वोटर स्लिप के वितरण का पर्यवेक्षण किया जाएगा. इसके लिए सेक्टर दण्डाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सी-विजिल में अबतक 16 शिकायत दर्ज हुई है जिसमें सभी का निष्पादन कर दिया गया है. आचार संहिता उल्लंघन का 1 मामला दर्ज किया गया है. गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा के मतदान कर्मियों का द्वितीय रैंडमाईजेशन पूरा कर लिया गया है. 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम/वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाईजेशन आज किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि जिले में 459 लाइसेंसी हथियार हैं. जिसे संबंधित थाना एवं गन हाउसों में जमा कर लिया गया है. 107 के तहत कुल 610 नोटिस का तामिला किया गया है. जिले में बड़े पैमाने पर अवेध शराब के विरूद्ध छापामारी अभियान चल रहा है तथा अबतक 480 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है.

प्रेस सम्मेलन में राज्य मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के एन झा एवं शैलेश चौरसिया सहित जिला मुख्यालय गुमला एनआईसी केंद्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, सहायक समाहर्त्ता सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग देवेंद्रनाथ भादुड़ी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने रूसी मिसाइल प्रणाली के लिए अग्रिम भुगतान किया- रोस्टेक

Next Post

भाजपा अपने दम पर 65 प्लस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : रघुवर दास

Next Post
भाजपा अपने दम पर 65 प्लस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : रघुवर दास

भाजपा अपने दम पर 65 प्लस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d