-
कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर राहत कार्य में जुटे हजारों भाजपा कार्यकर्ता
रांची: विश्वव्यापी कोरोना संकट से देश के करोड़ों लोग प्रभावित है. देश व्यापी लॉकडाउन के बीच लोग घरों में रहने को विवश है.
ऐसे में सर्वाधिक प्रभावित वैसे गरीब लोग है जो दैनिक मजदूरी, कमाई से परिवार चलाते है. इस परिस्थिति में ऐसे करोड़ों परिवारों की चिंता सक्षम एवम समाज के सामर्थ्यवान लोगों द्वारा किया जाना समय की मांग है.
केंद्र सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों, किसानों मजदूरों के लिये बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है.
साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर गरीबों, असहायों तक सहायता पहुंचाने का युद्ध स्तरीय अभियान प्रारम्भ किया है.
यह जानकारी इस अभियान के प्रदेश समन्वयक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने दी. वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गरीबों के बीच *मोदी आहार एवम मोदी राशन पैकेट* का वितरण प्रारम्भ किया गया है.
उन्होंने कहा कि इस राहत कार्य के लिये पार्टी के सांसद, विधायक, नगर निकाय के मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के पदाधिकारियों, समाज के सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है.
वर्मा ने कहा कि मोदी आहार पैकेट में 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2किलोग्राम आलू एवम 500 ग्राम प्याज का वितरण किया जा रहा है.
वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने झारखंड से राज्यसभा सांसद एवम केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंड में चल रहे राहत कार्यों के मोनिटरिंग की जिम्मेवारी सौपी है.
वहीं पार्टी ने भी जिलों एवम प्रमंडल स्तर पर समन्वय हेतु कमिटी के गठन किये हैं. पार्टी ने प्रदेश स्तर पर सूचना प्राप्त करने के लिये हेल्पलाइन नंबर 6205728615 जारी किए है. जबकि प्रदेश समन्वयक से संवाद स्थापित करने हेतु 9525120999 नंबर उपलब्ध है.
वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता एवम सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु इन नम्बरों का उपयोग किया जा सकता है.
वर्मा ने प्रमंडल स्तरीय समन्वयक की सूची जारी करते हुए कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर ,रांची प्रमंडल के लिये सुबोध सिंह गुड्डू, जैलेन्द्र कुमार, श्रीशचंद्र प्रजापति, एवम गंगोत्री कुजूर.
कोल्हान प्रमंडल के लिये अशोक सारंगी, नंदजी प्रसाद, विनोद सिंह, पवन अग्रवाल,अभय सिंह.
पलामू प्रमंडल के लिये सत्येंद्र तिवारी, मनोज सिंह, हरेकृष्ण सिंह.
उत्तरी छोटानागपुर के लिये योगेश्वर महतो बाटुल, शेखर अग्रवाल, कुण्टू बाबू.
संथाल परगना के लिये अशोक भगत, वीरेंद्र मंडल, विनोद शर्मा, मिस्त्री सोरेन को दायित्व दिया गया है.
वर्मा ने कहा कि कोई भी जरूरत मंद इस राहत कार्य से वंचित नहीं रहे इसका पार्टी नेतृत्व द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा पल पल की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं.

