रांची: अपर हटिया के 2 गांव (गैरहा टोली और महात्मा गांधी स्कूल के पास ) में लगभग 80 परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण रामकृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम के द्वारा बुधवार को किया गया. इसमें सभी परिवार का थर्मल स्कैनर से स्वास्थ्य जांच की गयी और सभी परिवारों के सदस्यों का सैनिटाइजेशन किया गया.
रामकृष्ण मिशन के द्वारा सभी लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी और उससे बचने के उपाय के बारे में बताया गया.
इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सत्संगआनंद महाराज के द्वारा सभी को करोना महामारी से बचने के उपाय बताये गये.
रामकृष्ण मिशन टीबी सनाटोरियम तुपुदाना पिछले 20 दिनों से 500 से अधिक लोगों को राहत सामग्री वितरण कर चुका है और आगे भी किया जाएगा.
स्वामी सत्संगआनंद महाराज ने बताया कि जरूरतमंदों को जब तक संभव हो पाएगा, तब तक हर संभव मदद की जाएगी.
इस अवसर पर स्टेटिक सोलर इंडिया के सुनील सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे.

