रांची : कोविड-19 महामारी को देखते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम की ओर से शुक्रवार को ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. इसके तहत बेड़ो व लापुंग प्रखंड के पांच गांवों के 92 किसानों के बीच 411 किलो उन्नत धान बीज, 186 किलो अरहर बीज व 100 किलो मकई बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर किसानों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के प्रयोग का सुझाव दिया गया. किसानों को बताया कि गर्म पानी से गरारा करने, प्राणायाम करने एवं दूध में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर पीने का सुझाव दिया गया. इस दौरान 100 कृषकों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
इसी कड़ी में अनगड़ा प्रखंड के सारजमडीह, ओबर, कुच्चु , बदरी,बरवाटोली व रानुदारू के 134 किसानों के बीच 53 एकड़ में मकई खेती के लिए 183 किलो बीज का वितरण किया गया. साथ ही 240 किलो अरहर बीज का भी वितरण किया गया. बेड़ो प्रखंड के लमकाना, घाघराटिकरा टोली, ईटाचिल्द्री व लापुंग प्रखंड के सकरपुर गांव के कुल 50 किसानों के बीच 50 एकड़ मकई खेती के लिए 200 किग्रा उन्नंत मकई बीज उपलब्ध कराया गया है. बुढ़मू प्रखंड के नौ गांवों के 194 किसानों के बीच 252 एकड़ में अरहर खेती को बढ़ावा देने के लिए 217 किलो बीज दिया जा चुका है.

