BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

Share on FacebookShare on Twitter
  • एएनएम एवं सहिया कर्मियों को भी साबुन एवं मास्क उपलब्ध कराया गया

  • कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्वच्छता बरतने की भी दी गई जानकारी

  • बिरहोर झारखण्ड की आदिम जनजातियों में से एक है

रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप एवं इससे बचाव हेतु उठाए जाने वाले जरूरी कदम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, रांची द्वारा बिरहोर आदिम जनजाति के लोगों के बीच साबुन, मास्क इत्यादि का वितरण किया गया. इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदधिकारियों के जरिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम एवं सहिया कर्मियों के बीच साबुन, मास्क इत्यादि का वितरण किया गया. साथ ही सभी से हाथों को साफ रखने एवं मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई.

कोविड-19 का प्रसार आदिम जनजातियों तक न पहुंचे, ऐसे में उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा एहतियात के तौर पर बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन, मास्क इत्यादि का वितरण किया गया. इसके साथ ही समूह के बीच, विश्वभर में पैर पसार चुके कोविड-19 के प्रसार एवं इसके लक्षणों से अवगत कराया गया. साथ ही लोगों से बाहर के लोगों से मेल जोल न रखने की सलाह दी गई.

वहीं एक अन्य प्रयास के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम एवं सहिया दीदियों के बीच स्वच्छता का पूरा खयाल रखते हुए साबुन-मास्क किट वितरित किया गया. सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य कर रहे कर्मियों को कोविड-19 से बचाव हेतु जरूरी साफ सफाई बरतने की सलाह दी गई.

कार्यस्थल पर पहुंचने के पश्चात किसी भी मरीज से संपर्क में आने के पहले एवं पश्चात हाथों को साफ करने को कहा गया. साथ ही किसी भी कर्मी द्वारा साबुन को साझा न करने की सलाह दी गई है. साथ ही मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरी इलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करें: हेमंत सोरेन

Next Post

चिकित्सकों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Next Post
चिकित्सकों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

चिकित्सकों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d