BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमजनों की सहायता के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर: SDO

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
आमजनों की सहायता के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर: SDO

आमजनों की सहायता के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर: SDO

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने बेड़ो प्रखंड अंतर्गत केशा कंटेनमेंट जोन का मुआयना किया. इस दौरान वहां रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, उक्त हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने कंटेनमेंट जोन के लिए की गई बैरिकेडिंग एवं चेक पॉइंट इत्यादि का इंस्पेक्शन किया.

वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से पूरा विश्व प्रभावित है. साथ ही सम्पूर्ण देश सहित रांची में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस दौरान रांची के बेड़ो में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद बेड़ो अंतर्गत केशा क्षेत्र को कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

यहां के लोगों का बाहर जाना एवं गैर आधिकारिक लोगों के अंदर जाने पर पाबंदी है. इस दौरान वहां रह रहे आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, उक्त हेतु जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है.

उक्त के मद्देनजर अनुमण्डल पदाधिकारी रांची लोकेश मिश्रा ने कोरोना कंटेनमेंट जोन केशा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा आमजनों की सहायता हेतु की जा रही तैयारियों सहित ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं की गई बेरिकेटिंग इत्यादि का जायजा लिया.

उन्होंने कहा कि, “इस क्षेत्र से पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात इलाके में बेरिकेडिंग कर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. जिससे कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को इस क्षेत्र में जाने से रोका जा सके. साथ ही कंटेनमेंट जोन के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें अपने घरों से निकलने की आवश्यकता न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है.

कोरोना के संभाव्य प्रसार को देखते हुए संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले सभी संभावित लोगों की पहचान हेतु कॉन्टेक्ट स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है. स्क्रीनिंग के कार्य को समुचित रूप से पूरा करने हेतु हाउस टू हाउस सिम्पटम सर्वे भी किया जा रहा है. साथ ही, टेस्ट की प्रक्रिया के लिए स्वाब सैंपलिंग भी की जा रही है.”

गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को जिला के दूसरे क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए रांची के हिंदपीढ़ी एवं बेड़ो के केशा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इन क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश एवं आवाजाही पर रोक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर में नो मास्क नो पेट्रोल की शुरुआत

Next Post

पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आए व्यक्ति की जांच की

Next Post
पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आए व्यक्ति की जांच की

पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आए व्यक्ति की जांच की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d