BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बना कठपुतली: समीर उरांव

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बना कठपुतली: समीर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter
  • कांग्रेस प्रभारी को नहीं किया क्वारंटीन, मुख्यसचिव का निर्देश तार तार

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन कठपुतली बना हुआ है. लॉकडाउन के प्रारंभ से लेकर अबतक लगातार प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा.

उरांव ने कहा कि एक तरफ नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को और राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर नई दिल्ली से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश को एयरपोर्ट पर ही 14 दिन के होम क्वारंटीन का मुहर लगा दिया जाता है.

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी उमंग सिंगार नई दिल्ली से आकर रांची में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे.

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव ने सरकारी आदेश निकालकर राज्य के बाहर से लौटने वालों को 14 दिन के होम क्वारंटीन का स्पष्ट निर्देश दिया है, परंतु जिला प्रशासन इसकी धज्जिया उड़ा रहा है.

सत्ताधारी दल के लिये अलग नियम लागू किये जा रहे, जबकि विपक्ष के लिये अलग सत्ताधारी दल के लोग सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है.

उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कानून के अनुपालन का चरित्र कभी नहीं रहा. ये कानून को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं. सरकार के एक मंत्री ने बसों में भरकर जिला और समुदाय विशेष के लोगों को भेजा तो लॉकडाउन के नियम धरे के धरे रह गए. सत्ताधारी विधायक नियमों को तोड़ते रहे, राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन होता रहा और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि आम जनता और विपक्षी पार्टियों के लिये कुछ और नियम हैं, जबकि सत्ताधारियों के लिये कुछ और. प्रशासन सत्तापक्ष के लोगों से कानून के अनुपालन कराने में विफल साबित हुआ है.

उरांव ने मुख्यसचिव से राज्य में कानून का शासन स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के वैसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई हो जो क्वारंटीन  के नियम के अनुपालन कराने में बिफल रहे है. साथ ही नियमों को नहीं मानने वाले कांग्रेस प्रभारी पर अविलंब मुकदमा दर्ज हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने घर के बिगड़ते हालात को बेहतर करने के जुनून को सलाम: उपायुक्त

Next Post

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगा जाम

Next Post
लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगा जाम

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगा जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d