जमशेदपुर: भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 17 फरवरी को जमशेदपुर आने वाले है. उपराष्ट्रपति का शहर आकर टाटा शहर के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में डाक टिकट जारी करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति टाटा स्टील के निजी कार्यक्रम में भी हिस्ला लेंगे.
उपराष्ट्रपति के शहर आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गए है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल कि तैनाती होगी.
आज सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया गया
सोनारी एयरपोर्ट से एक्सएलआरआई तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर 17 फरवरी को सोनारी एयरपोर्ट से एक्सएलआरआई तक वन वे रहेगा.
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति करीब 40 मिनट तक जमशेदपुर में रहेंगे. डाक टिकट जारी करने के बाद एक्सएलआरआई और टाटा म्यूजियम का भ्रमण कर वापस दिल्ली लौट जाएंगे.

