BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कम संसाधन में भी कोरोना से निपटने के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिला प्रशासन: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in Uncategorized
दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुनः शुरू होगी सामान्य चिकित्सा: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की हुई समीक्षा

दुमका: एनआईसी दुमका में सांसद सह अध्यक्ष दिशा सुनील सोरेन की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई, जिसमें हर विभाग के प्रधान अपने कार्यालय से शामिल हुए.

बैठक में जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में पूर्व की बैठक में आए मामले पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई.

डीडीसी डॉ संजय सिंह ने जिले में संचालित मनरेगा योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, ग्रामीण कौशल योजना से संबंधित रोजगार,आवास आदि उपलब्ध कराने संबंधित जानकारी दी. सांसद ने लंबित योजनाओं को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया.

सांसद ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत मिलने वाले पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए योग्य व जरूरतमंद लाभुकों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया. सांसद ने पीएम आवास की भी जानकारी ली और योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया.

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की समीक्षा की गयी. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटर शेड प्रबंधन कार्यक्रम की समीक्षा कर महत्पूर्ण निर्देश भी दिए गए.

बैठक में विधायक प्रदीप यादव ने कई मामला उठाया. इस पर सांसद सुनील सोरेन ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिया.

बैठक में आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत कुल 41 योजनाओं की समीक्षा की गई.

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि जिले में कोरोना को लेकर विकास कार्यों में बाधाएं आयी है. कम संसाधन में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन बेहतर कार्य कर रही है.

सांसद द्वारा आत्म निर्भर भारत के तहत सरकार से दी जाने वाली सहायता को व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और उसका लाभ उठा सके.

उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत सड़क की स्थिति पर विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक में शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त दुमका राजेश्वरी बी, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त डॉ संजय सिंह, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो सहित सभी विभाग के प्रधान उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्लैक पैंथर’ फेम अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Next Post

14 सितंबर से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

Next Post
14 सितंबर से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

14 सितंबर से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d