BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ‌सजग,‌ की जा रही है आवश्यक‌ पहल‌

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ‌सजग,‌ की जा रही है आवश्यक‌ पहल‌

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ‌सजग,‌ की जा रही है आवश्यक‌ पहल‌

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में नोवेल कोरोना वायरस से बचाव कोेकोल लेकर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में उपायुक्त ने चीन के वुहान शहर से फैले नोवेल कोरोना वायरस को लेकर चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों को सर्तकता बरतने को कहा. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से दुनिया के लगभग 120 देश ग्रसित हैं. भारत के कई राज्यों में इसके लक्षण पाॅजिटिव आए हैं, लेकिन झारखंड के किसी भी जिले में इस वायरस के पीड़ित होने की सूचना नहीं हैं. इसलिए एहतियातन स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने को कहा गया है, साथ ही वैसे व्यक्ति जो हाल ही में बाहर के देश की यात्रा करके आए हैं उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में रखें.

साथ ही समाज कल्याण विभाग को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में हाथ धुलाई साफ-सफाई आदि पर जोड़ देने को कहा तथा शिक्षा विभाग को सभी विद्याालयों में मध्याह्न भोजन के पूर्व छात्रों को अनिवार्य रूप में हाथ धुलाई करवाने हेतु निदेश दिया.

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के संदर्भ में बताया-

कोरोना वायरस के लक्षण:

कोरोना वायरस बेहद आम होते हैं. इसके शुरुआती लक्षणों का अंदाजा छोटी समस्या सांस लेने में तकलीफ, खांसी या फिर बहती हुई नाक, लेकिन कोरोना परिवार के कुछ वायरस बेहद खतरनाक होते हैं जैसे सार्स (सिवियर एक्यूट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) और मर्स (मिडल ईस्ट रेसपिरेटरी सिंड्रोम).

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में ऐसा लगता है कि इसकी शुरुआत बुखार से होती है और फिर उसके बाद सूखी खांसी का हमला होता है. हफ्ते भर तक ऐसी ही स्थिति रही तो सांस की तकलीफ शुरू हो जाती है.

लेकिन गंभीर मामलों में ये संक्रमण निमोनिया या सार्स बन जाता है. किडनी फेल होने की स्थिति बन जाती है और मरीज की मौत तक हो सकती है. कोरोना के ज्यादातर मरीज उम्रदराज लोग हैं. खासकर वो जो पहले से ही पार्किंसन या डायबिटिज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हों.

बचाव के लिए क्या कर सकते हैं?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आम लोगों के लिए सामान्य एहतियाती उपाय बरतने की सलाह दी है ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके. इस वायरस से बचने के लिए हाथ साफ रखना, मास्क पहनना और खान-पान की सलाह शामिल है.

सांसों की तकलीफ से संक्रमित मरीजों के करीब जाने से लोगों को बचने की सलाह दी गई है. नियमित रूप से हाथ साफ करते रहें. खासकर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के फौरन बाद, पालतू या जंगली जानवरों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है. कच्चा या अधपका मांस खाने से मना भी किया गया है.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बांके बिहारी सिंह, सिविल सर्जन डाॅ आशा एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ एस के मिश्रा, SMO WHO, जिला महामारी विशेषज्ञ आदि मौेके पर उपस्थित थे.
संवाददाता जामताड़ा ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुत्तों पर टूटा कहर

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ मधुसूदन तिवारी का निधन, शोक व्यक्त

Next Post
कांग्रेस के वरिष्ठ मधुसूदन तिवारी का निधन, शोक व्यक्त

कांग्रेस के वरिष्ठ मधुसूदन तिवारी का निधन, शोक व्यक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d