-
जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी ने लोगों से बात कर सुलझाया विवाद
-
लोगों को साथ मिलकर कार्य करने का दिया निर्देश
रांची: चान्हो स्थित नौरंगा डैम को लेकर जारी विवाद को सुलझाने आज जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची मनोज कुमार एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.
दोनों पदाधिकारियों ने जोहार महिला जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड ओपा, हरियाली किसान मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड चटवल एवं रघुनाथपुर गांव के लोगों से बात की.
समिति के अध्यक्ष सदस्यों और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पदाधिकारियों ने सभी को मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया और मामले को सुलझाया.
आपको बताएं कि नौरंगा डैम में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद स्थानीय विधायक बंधु तिर्की ने भी विवाद को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया था.

