BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जरूरतमंदों के बीच मुफ्त राशन का वितरण करेगी जिला प्रशासन

by bnnbharat.com
March 26, 2020
in Uncategorized
जरूरतमंदों के बीच मुफ्त राशन का वितरण करेगी जिला प्रशासन

जरूरतमंदों के बीच मुफ्त राशन का वितरण करेगी जिला प्रशासन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राशन की होम डिलीवरी शुरु करने के बाद रांची जिला प्रशासन अब दिहाड़ी मजदूरों, मरीजों और जरूरतमंदों के बीच मुफ्त राशन का वितरण करेगा. इसके साथ ही दवा, दूध और ब्रेड की होम डिलीवरी भी शुरु होगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने मेधा दूध, मोरिश ब्रेड और संस्था मिशन ब्लू के साथ सहमति बनायी है. 27 मार्च से तीनों सेवाएं शुरू हो जाएंगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने नंबर जारी किया है. इन नंबरों पर फोन कर सामग्री मंगायी जा सकती है. ऑर्डर मिलने के 24 घंटे के अंदर सभी सामग्री लोगों के घरों तक पहुंचा दी जाएगी.

Also Read This: कोरोना से निपटने के लिए विधायक इरफान अंसारी ने दिए 15 लाख रुपए

लॉक डाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है. कई जरूरतमंदों को भी राशन नहीं मिल पा रहा है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मिशन ब्लू फाउंडेशन, सेवा संकल्प के साथ मिल कर मुफ्त खाद्य सामग्री वितरण करने का निर्णय लिया है. खाद्य सामग्री का वितरण कांके रोड स्थित CMPDI गेट के सामने किया जाएगा. इसके लिए जरूरतमंदों को आधार कार्ड और अपना थैला साथ लाना होगा.

दूध और ब्रेड की होम डिलीवरी के लिए मेधा और मोरिस ब्रेड के साथ सहमति बनी है. ब्रेड और दूध दोनों का वितरण एक साथ किया जाएगा. इसके लिए वाट्सएप नंबर पर मैसेज करना होगा और अपना नाम पता बताना होगा. दूध और ब्रेड का वितरण होटवार डेयरी, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, कोकर रोड दुर्गा मंदिर, लालपुर थाना के पास, कांके रोड रिलायंस मार्ट के पास, अरगोड़ा में वसुंधार के पास, कटहल मोड़ में शालीमार के पास, सेल सिटी पुंदाग, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा डोरंडा और हरमू हाउसिंग कॉलोनी में किया जाएगा
बुकिंग के तीन दिन के अंदर गैस की होम डिलीवरी होगी.

Also Read This: COVID-19: मास्क बनाने में जुटा पूरा परिवार, जानलेवा वायरस से लोगों को बचाना है उद्देश्य

जिला प्रशासन ने तीनों तेल कंपनियों को भी गैस की होम डिलवरी करने को कहा है. इसके तहत तीनों कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि बुकिंग के तीन दिनों के अंदर गैस की होम डिलीवरी कर दी जाएगी.

दवा की भी होम डिलीवरी

दवा की भी होम डिलीवरी कराने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए दो दुकानों के साथ जिला प्रशासन की सहमति बनी है. दवा मंगाने के लिए दिए गए वाट्सएप नंबर पर डॉक्टर की पर्चा भेजना होगा. डॉक्टर द्वारा लिखी दवा उपलब्ध नहीं होने पर जेनरिक दवा दी जाएगी. दवा का डिलीवरी शुल्क 50 रुपए लिया जाएगा.

इन नंबरों पर करे वाट्सएप

दूध के लिए – 7360035229, 7360035227
ब्रेड के लिए – 7257003405
दवा के लिए– 9334028976, 9835174536, 9122550132. 9934305978

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से निपटने के लिए विधायक इरफान अंसारी ने दिए 15 लाख रुपए

Next Post

सांसद ने की वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज की सराहना

Next Post
सांसद ने की वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज की सराहना

सांसद ने की वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज की सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d