BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घूस लेने के आरोप में जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
जानवरों के अंगों का व्यापर करने वाले तीन आरोप‍ी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा को मंगलवार को निगरानी विभाग ने डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी अनुसार पूर्णिया के खुशकीबाग में दोपहर करीब 3 बजे के करीब निगरानी की टीम कृषि विभाग के भवन से कृषि पदाधिकारी कार्यालय पहुंची और डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ कृषि अधिकारी को दबोच लिया.

विजिलेंस ने काफी समय से जमाई हुई थी नज़र

मिली जानकारी अनुसार एक व्यक्ति द्वारा विजिलेंस की टीम को सूचना दी गयी थी कि पूर्णिया के जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा ने किसी काम को लेकर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. सूचना के बाद से ही विजिलेंस की टीम ने आरोपी जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा पर अपनी पैनी निगाह जमा ली थी.

कार्यालय में ही पदाधिकारी को किया गया गिरफ्तार

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम ने कृषि पदाधिकारी के खिलाफ जाल बिछाया और फिर मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे उनके कार्यालय में ही डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

इधर, खुशकीबाग स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में इस मामले को लेकर देर शाम तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मिली जानकारी अनुसार आरोपित जिला कृषि पदाधिकारी मामले की जांच कराने पर अड़े हुए थे. उनका कहना था कि उनके द्वारा किसी भी तरह की रिश्वत की मांग नहीं की गई है और उन्हें फंसाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक ही थाने में तैनात दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक

Next Post

‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे: अखिलेश यादव

Next Post
उन्नाव दुर्घटना : अखिलेश, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

'मिशन शक्ति' और 'एंटी रोमियो स्क्वाड' जैसे टोटके काम नहीं आ रहे: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d