खूंटी: खूंटी जिला व्यावसायिक संघ द्वारा आज लगातार तीसरे दिन अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया गया. खूंटी के अनिगड़ा बाजार टोली के समीप गांव में राशन वितरण किया.
साथ ही खूंटी में पुलिस प्रशासन के लोगों के बीच तरबूज, चना, पानी, ग्लूकॉन-डी, ओआरएस का वितरण किया गया. पुलिस प्रशासन के लोगो को तौलिया देकर सम्मानित किया गया.
जिला व्यवसायी संघ के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार जायसवाल, राजेश गुप्ता, लालबाबू, अमित जैन, प्रदीप अग्रवाल, सुमित मिश्रा, अमर कुमार, रिशू जैन, मनोज जैन, अरिंदम दास, कौशिक दास, प्रवीण जैन आनंद कुमार, देवानंद भगत समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

