BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी शनिवार को कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली. उन्होंने प्रत्येक मरीजों से खाने-पीने तथा दवाओं आदि की जानकारी ली, जिस पर वहां के मरीजों ने संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं की तारीफ की.

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के खान-पान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिये है. उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई की निरंतर समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जो भी सुविधायें सुनिश्चित की गयी है, समय से मरीजों को उपलब्ध होती रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये.

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज पहुंचकर कोविड-19 की समीक्षा बैठक की. जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के अद्यतन स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए वार्ड प्रभारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली.

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि चिकित्सालय में भर्ती हेतु आने वाले कोविड मरीजों को तत्काल अटेंड करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार सम्बंधित वार्ड में भर्ती कराकर उनका तत्काल समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता रहे. उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों का भर्ती के बाद तत्काल  एक्सरे करा लिया जाये और यदि आवश्यक हो तो उनका सीटी स्कैन भी समय से करा लिया जाये.

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहे. बैठक में प्रधानाचार्य- एस.पी. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी- जी.एस. वाजपेयी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

Next Post

पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक होंगे हाजी हुसैन अंसारी

Next Post
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक होंगे हाजी हुसैन अंसारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d