BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला कमेटियों का गठन जल्द कर लिया जाएगा: एनके यादव

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
जिला कमेटियों का गठन जल्द कर लिया जाएगा: एनके यादव
Share on FacebookShare on Twitter
  • संगठन के विस्तार में जुटी नागरिक अधिकार पार्टी

रांची: नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड में संगठन को सशक्त करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने में जुट गई है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलों में जिला कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा.

जिलाध्यक्ष और अन्य पदधारियों का चयन कर इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है. पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं और नागरिक अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी नागरिक अधिकार पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. इस दिशा में भी पार्टी की केंद्रीय समिति के साथ विचार विमर्श कर कदम बढ़ाया जा रहा है.

यादव ने कहा कि गत दिनों राजधानी रांची के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता राजू सिंह को प्रदेश महासचिव और जयशंकर सिंह को पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है.

इसके साथ ही समाजसेविका सुनीता यादव को नागरिक अधिकार पार्टी की ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ने में संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के कार्यों को गति प्रदान किया जा सकेगा.

यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी सर्वधर्म- समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी धर्म और समुदाय के लोगों के कल्याणार्थ सेवारत रहेगी. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी संगठन का विस्तार किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर निगम क्षेत्र की ओर से वार्डों में सर्वे का कार्य प्रारम्भ 

Next Post

लोहार कॉलोनी, नीमडीह कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Next Post
6 पाॅजिटिव मरीजों के घर के क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया घोषित

लोहार कॉलोनी, नीमडीह कंटेनमेंट जोन से मुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d