सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: जामताड़ा जिला समाहरणालय स्थित जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर खोला गया. पूर्व अध्यक्ष बबीता झा के द्वारा ताला बंद कर दिया गया था.
गुरुवार को जिला खेल पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, जेडीसीए पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जामताड़ा जिला एसोसिशन कार्यालय का ताला खोला गया.
कार्यालय में उपलब्ध सामानों का निरीक्षण कर सामानों की सूची तैयार की गई. वर्तमान सचिव योगेश प्रसाद सिंह को कार्यालय का प्रभार सौंपा गया.

