BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

कोविड नियंत्रण हेतु कार्यक्रमों का सघन रूप से हो क्रियान्वयन

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज:  मा0 सांसद, इलाहाबाद डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संगम सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 विधायक, शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, विधायक मेजा-श्रीमती नीलम करवरिया, विधायक कोरांव राजमणि कोल के साथ मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत भी उपस्थित थे.

मा0 सांसद ने सर्वप्रथम चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अस्पतालों में बेड़ों की संख्या के साथ ही कोरोना की जांच के लिए क्या व्यवस्था है, के बारे में पूछा. उन्होनें जांच रिपोर्ट के विलम्ब से आने के बारे में पूछा तथा होम आइशोलेशन में क्या सुविधायें दी गयी है, के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली, जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मैन पावर की संख्या बढ़ा दी गयी है, और व्यस्थाओं में सुधार हो रहा है तथा रिपोर्ट 3 दिन के अंदर आ जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रत्येक ब्लाकों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर परीक्षण का कार्य चल रहा है. मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील भी किया कि उनके संज्ञान में जिस भी व्यक्ति के अंदर कोरोना के लक्षण प्रतीत हो रहे हो, उन्हें जांच कराने के लिए प्रेरित करें ताकि ससमय उनका उपचार किया जा सके. मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्रों में भी जांच केन्द्र खोले गये है. शहर के व्यक्ति वहां पर अपनी जांच करा सकते है. मा0 सांसद ने कोविड-19 के कार्य में लगे हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के बारे में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी.

माननीया अध्यक्ष के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से साफ-सफाई, दवा के छिड़काव के बारे में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि रोस्टर बनाकर जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायें कि कब कहां छिड़काव करना है, जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनेटाइजेशन कार्यक्रम कहां-कहां चल रहा है, उसका पूरा विवरण मा0 जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायें, बैठक में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया कि जिससे कि किसी दूसरी बीमारी का प्रसार न होने पाये,

विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 समिति के द्वारा जानकारी ली गयी कि जहां पर भी विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है फिर भी बिल दिया गया है, वहां पर जांचकर सम्बंधित उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया जाय. इस पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि ऐसे प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए सम्बंधित उपभोक्ताओं का बिल माफ कर उनको बिल माफी का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है. विद्युतीकरण के अन्तर्गत एल0एन0टी0 कम्पनी द्वारा कराये जा रहे विद्युतीकरण के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की गयी. इस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत के द्वारा आश्वस्त किया गया कि जांच कराकर जहां पर भी कमी होगी, उसको ठीक कराते हुए फेज वाइज सूची भी मा0 जनप्रतिनिधिगणों को उपलब्ध करा दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ कम्पनी के विद्युतीकरण के कार्य की विधानसभावार रैण्डम चेंकिंग भी करायी जायेगी. मा0 विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाये जाने और केबिल के बारे में पूछे जाने पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि इस सम्बंध में 01 जनवरी, 2020 को नया नोटिफिकेशन आया है, जिसके अनुसार कार्य किया जा रहा है तथा इस कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा.

बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, पीडीडीआरडीए के0के0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update Jharkhand: 24 घंटे में 802 नये संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 9679 हुई

Next Post

नगर पालिका परिषद अशोकनगर के वार्डों का आरक्षण संपन्न

Next Post
नगर पालिका परिषद अशोकनगर के वार्डों का आरक्षण संपन्न

नगर पालिका परिषद अशोकनगर के वार्डों का आरक्षण संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d