BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का वितरण किया गया.

विदित हो कि ज़िला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष वैसे छठ व्रतियों को सहयोग किया जाता है जिन्हें आर्थिक कारणों के कारण छठ पूजा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन छठ व्रतियों की मदद करने हेतु समिति अपना भरपूर प्रयास करती है.

समिति द्वारा छठव्रतियों को सूप, नारियल, डम्भा, पचरंगा, अगरबत्ती, केतारी(इख), साड़ी एवं  दूध के लिए सभी छठव्रतियों को 25-25 रुपये समिति के द्वारा दिए गए. कुछ दिनो पूर्व से ही समिति के सदस्यों द्वारा विभिन मुहल्लों से छठव्रतियों की सूची बना ली गयी थी.

जिन्हें गुरुवार को छठपूजन सामग्री उपलब्ध करा दी गयी, आज मुख्य रूप से कृष्णापूरी, रेलवे कोलोनि, भट्ठी मुहल्ला, हटिया तालाब, मूकचूंद टोली, गोसाइं टोली, बहुबाज़ार क्षेत्र कि महिलाओं ने छठपूजन सामग्री प्राप्त किया.

इस अवसर पर कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए मुनचुन राय ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से समिति द्वारा सेवा का यह सिलसिला चल रहा है और यह अनवरत बृहद रूप लेता रहे यही छठमाई से कामना करते हैं.

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि ज़िला दुर्गा पूजा समिति कि इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. ज़िला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि छठव्रतियों को सहयोग कर बेहद प्रसन्नता हुई.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनचुन राय, मनोज मिश्रा, अशोक पुरोहित, आलोक साहू, जनार्दन साह, मनपुरन नायक, छतरधारी महतो, विकी सिंह, रवि सिंह, अशोक वर्मा, मेनू नायक, अनिल कुमार, प्रमोद राय, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, रेखा महतो, ललिता महतो, ममता देवी, अनिता देवी, गौतम देव, रूपेश केशरी, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य पर किया गया चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन

Next Post
सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन

सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फाॅर यूनिटी' दौड़ का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d