BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांग एवं 80 वर्ष के मतदाताओं को सुगम मतदान कराने लिए टाउन हाॅल में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने शिरकत की एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग एवं 80 वर्ष के मतदाताओं को कैसे पोस्टल बैलेट से मतदान करना है इसकी जानकारी दी.

जिशान कमर ने कहा कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं हो सभी बीएलओ इसका ख्याल रखें. उन्होंने बीएलओ को बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य में पहली बार दिव्यांग एवं 80 वर्ष के मतदाताओं को पोस्टल बैलेंट के माध्यम से मतदान कराने प्रक्रिया आरंभ की गई है.

उन्होंने बताया कि चुनाव के नोटिफिकेशन के पांच दिनों के अंदर सभी बीएलओ चिहिंत दिव्यांग एवं 80 वर्ष के मदताओं को फार्म संख्या 12 डी देंगे जिस वे स्वयं निर्वाची पदाधिकारी या अपने क्षे़त्र के पोस्ट ऑफिस में जमा करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि भरे गए आवेदन को पोस्ट ऑफिस को महज 24 से 48 घंटे के अंदर भेज देना होगा. उन्होंने बताया कि मुख्य मतदान के तीन दिन पूर्व ऐसे मतदाताओं का पोस्टल बैलेट के माध्यम से चुनाव कराया जाएगा.

जिशान कमर ने सभी बीएलओ को ऐसे चिहिंत मतदाताओं के पास फार्म संख्या 12 डी पहुंचाने का निर्देश दिया एवं मतदाताओं को 10 नवंबर तक भरे गए आवेदन को समर्पित करने की भी बात कही.

बैठक में बीएलओ के द्वारा भी कई प्रश्न पुछे गए जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा पुछे गए समस्या का समाधान किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत बीएलओ मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ के 7,099 पदों पर करेगा भर्तियां

Next Post

आजसू की संथाल आदिवासी सम्मेलन में मंटू ने दिखाया विकास का आईना 

Next Post
आजसू की संथाल आदिवासी सम्मेलन में मंटू ने दिखाया विकास का आईना 

आजसू की संथाल आदिवासी सम्मेलन में मंटू ने दिखाया विकास का आईना 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d