BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रि लोकेशन बूथ को लेकर प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, प्रेक्षक एवं एसपी ने की बैठक

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in Uncategorized
रि लोकेशन बूथ को लेकर प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, प्रेक्षक एवं एसपी ने की बैठक

रि लोकेशन बूथ को लेकर प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, प्रेक्षक एवं एसपी ने की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा

लातेहार: 30 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए जिले में किए गए रिलोकेशन बूथ को लेकर समाहरणालय सभागर में बैठक आयोजित की गई.

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर, सामान्य प्रेक्षक आर. ललवेणा लातेहार, यू सगयाम मनिका, पुलिस प्रेक्षक राजेश कुमार सक्सेना, एसपी प्रशांत आनंद एवं लातेहार एवं मनिका विधान सभा के प्रत्याशी मौजूद रहे.

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि जिले में निष्पक्ष, सुरक्षित एवं भयमुक्त चुनाव करवाने को लेकर जिला प्रशासन कटिबंद्ध है. उन्होंने कहा कि मतदाओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए जिले मनिका एवं लातेहार विधान सभा में पड़ने वाले कुल 62 मतदान केन्द्र का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है.

जिसमें लातेहार विधान सभा में 13 एवं मनिका विधान सभा में 49 है. उन्होंने बताया कि सभी परिवर्तन बूथों पर मतदाताओं को हर सुविधा दी जाएगी. बैठक के दौरान मौजूद प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को परिवर्तन मतदान केन्द्र में अधिक से अधिक मतदान हो इसको लेकर जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

बैठक में प्रत्याशियों एवं प्रतिनिधियों के द्वारा भी रिलोकेशन किए गए बूथों पर सुझाव दिए गए जिस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा विचार कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया.

मौके पर प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, रघुपाल सिंह, तुलसी राम, श्रवण पासवान, फुलचंद्र गंझु, कर्मलाल उरांव, राम लगन सिंह, विक्टर केरकेटा, राजपाल सिंह, रमेश गंझु, नेयाजुद्दीन अंसारी, अयूब खान, नसीम अंसारी, अलीजान अंसारी, सुदामा प्रसाद, राजन तिवारी, पंकज तिवारी समेत विभिन्न दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रानू मंडल अपने मेकअप की वजह से आईं ट्रोलर्स के निशाने पर

Next Post

आतंकियों ने ट्रक में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

Next Post
आतंकियों ने ट्रक में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

आतंकियों ने ट्रक में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d