-
झालसा के निर्देशानुसार किया गया यह कार्य
हजारीबाग: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार और प्रभारी प्रधान जिला जज रमेश कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया गया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निश्चित बाड़ा के नेतृत्व में डालसा की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ के बिरहोर टोला पहुंची और वहां बिरहोर परिवारों के बीच अनाजों का वितरण किया.
जरूरतमंद परिवारों ने अनाज पाकर सभी को अपना धन्यवाद भी दिया. अनाज का वितरण कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन करते हुए किया गया. इसके साथ ही उन्हें इस बीमारी से सावधान रहने के उपाय भी बताए गए.
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर अमिताभ भगत, मुफस्सिल थाना प्रभारी, डेमोटांड़ मुखिया चौधरी प्रसाद साहू, सहायक कुंदन कुमार, अविनाश कुमार, अधिवक्ता गौरव सहाय, अमरनाथ डे, अनिल कुमार सिन्हा, पारा लीगल वालेंटियर अनीश कुमार और छट्टू राम मौजूद थे.

