BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

VHSND पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in समाचार
VHSND पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

VHSND पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: सदर अस्पताल खूंटी परिसर में VHSND (ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छ्ता एवं पोषण दिवस) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से VHSND से सम्बंधित मार्गदर्शिका के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की गई.

इस दौरान सिविल सर्जन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पोषण व स्वास्थ्य के हित में विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है. साथ ही टीकाकरण को लेकर भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व बच्चों को भी उचित पोषण, टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक बैठकों में आमजनों को जागरूक करने के सम्बंध में बताया गया. साथ ही बच्चों का वजन, विटामिन ए की खुराक, कुपोषित बच्चों के लिए पोषाहार उपलब्ध कराना आदि कार्यों पर चर्चा की गई. इसके अलावा दंपती को परिवार नियोजन की सलाह और किशोर-किशोरियों को भी उचित परामर्श देने के लिए विद्यालय व आंगनबाड़ी स्तर पर कार्य करने की बात कही.

मौके पर आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं के स्तर पर आवश्यक गतिविधियों का चुनाव एवं महत्वपूर्ण कार्य योजना बनाने के विषय में चर्चा की गई. इस दौरान पीपीटी के माध्यम से वीएचएसएनडी की नई मार्गदर्शिका पर विस्तार से जानकारी साझा की गई. साथ ही इसके आधार पर उचित कार्य योजना तैयार कर हर स्तर पर आवश्यक क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करने हेतु विचार विमर्श किया गया.

वीएचएसएनडी के उद्देश्य से संबंधित चर्चा करने के दौरान बताया गया कि वीएचएनडी सभी वर्गों एवं विशेष रूप से सीमांत एवं संवेदनशील समुदायों को उपचारात्मक सेवाओं के प्रावधान के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करने का कार्य करती है. जिनमें मुख्य रूप से कुछ विशिष्ट बिंदुओं पर चर्चा की गई.

इसमें सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य पोषण प्रारंभिक शिशु विकास तथा स्वच्छता सेवाओं की उपलब्धता उन्नत करना, स्वास्थ्य प्रारंभिक शिशु विकास, पोषण तथा स्वच्छता से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं पात्रताओं के विषय में सूचना उपलब्ध कराना तथा जागरूकता उत्पन्न करना, व्यक्तिगत पारिवारिक एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता कार्यों में सुधार हेतु परामर्श के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना, संदर्भ सेवाओं अथवा विशिष्ट सहायता की आवश्यकता वाले परिवारों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित क्षेत्र के उचित सेवा प्रदाताओं से जोड़ना शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिश्तों को कलंकित कर किया राख

Next Post

रहें सुरक्षित बने स्वस्थ इसका नहीं कोई विकल्प

Next Post
रहें सुरक्षित बने स्वस्थ इसका नहीं कोई विकल्प

रहें सुरक्षित बने स्वस्थ इसका नहीं कोई विकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d